फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी राह, ठंड ने किया बेहाल

विज्ञापन
एनएच-31 स्थित चितबड़ागांव मोड के समीप कोहरे के कारण दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में ठंड बढ़ रही है। कोहरा लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। जबकि ठंड से लोग बेहाल रहे। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। धूप भी नहीं निकली। कोहरा इतना अधिक था कि वाहनों को दिन के समय लाइट जला कर चलना पड़ा। दोपहर बाद मौसम कुछ सुधरा। कोहरे से जहां बाजारों में सन्नाटा रहा वहीं शाम को सड़कें जल्दी वीरान हो गईं। उधर, कृषि विभाग मौसम को फसलों के अनुकूल मान रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी तापमान में गिरावट रही। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्यिस और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्यिसस रहा। दूसरे दिन भी कोहरे का कहर जारी रहा। आलम यह रहा कि लोग कोहरे व ठंड में इजाफा के कारण सुबह करीब नौ बजे तक अपने अपने घरों में दुबके रहे। इसके अलावा पशु-पक्षी भी ठंड के चलते जगह जगह एक-दूसरे से चिपके रहे। ठंड व कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को हो रही है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। उधर, ठंड और कोहरे के बाद भी नगर पालिका व नगर पंचायतों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर न अलाव जलाए गए और न ही रैन बसेरों का इंतजाम किया गया। ऐसे में गरीब ठंड से ठिठुर रहे हैं। मालूम हो कि जिले में मंगलवार से मौसम बेहद ठंडा हो चला है। मौसम का पहला कोहरा गिरा था। जिसके चलते सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया था। जबकि रात में भी कोहरा गिरा। जिससे सड़कें जल्दी वीरान हो गईं जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि कोहरा फसलों के लिए लाभदायक है। इससे फसलों को राहत मिलेगी। दलहनी फसलों के उत्पादन के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है। हालांकि कोहरे से आलू की फसल खराब हो सकती है। ऐसे में इसमें दवा का छिड़काव किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें