फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीएम की फटकार के बाद सोनबरसा अस्पताल पहुंचे सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जिलाधिकारी की फटकार के पास सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव बर्मन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचे। सीएमओ संजीव बर्मन के पहुंचने की सूचना पर भाजपा नेता विजयालक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महिला ओपीडी, लेबर रूम व महिला वार्ड में ताला लटका देखा। निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल के ए ब्लॉक में पहुंचे। यहां तैनात चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को बुलाकर बातचीत की। अस्पताल में गंदगी को देखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मातहतों को जमकर फटकार लगाई। अस्पताल पर तैनात 23 संविदा कर्मियों ने नवंबर माह से अपना मानदेय नहीं मिलने की बात बताई। शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग रखी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा जून माह के अंतिम सप्ताह तक आप लोगों का मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोनबरसा के लिए एक महिला चिकित्सक डा. प्रियंका सिंह की तैनाती कर दी गई है। वह अभी मैटरनिटी लीव पर हैं। आते ही यहां नियमित रहेंगी। नगरा से दो स्टाफ नर्स की तैनाती सोनबरसा के लिए कर दी गई है। दिखवाते हैं कि दोनों ने सोनबरसा में कार्यभार ग्रहण किया है या नहीं। सोनबरसा में लगे ऑक्सीजन प्लांट में खराबी के संबंध में बताया कि सिर्फ सोनबरसा ही नहीं, जयप्रकाशनगर का ऑक्सीजन प्लांट ठीक करने के लिए उच्च अधिकारियों व टेक्निकल विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट को ठीक करा दिया जाएगा। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की सारी चिकित्सीय सेवा अपडेट कर दी गई है। यहां बाॅयोमेट्रिक सिस्टम लगा दिया गया है। चिकित्सक या कर्मचारी कितने बजे उपस्थित हो रहे हैं, और कितने बजे जा रहे हैं, या गैर हाजिर हो रहे हैं, सारा डाटा हमें उपलब्ध हो जाएगा। इसका असर चिकित्सकों व कर्मचारियों के वेतन पर पड़ेगा।
विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि इस अस्पताल को जन उपयोगी बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। मेरे प्रयास से मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरीक्षण के लिए सोनबरसा पहुंचे हैं। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों एवं स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलकर सोनबरसा के व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें