फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बयार बहाएंगे सीएम योगी

Mon, 20 Nov 2017 11:25 PM IST
ballia
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में शायद यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरा हो। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 01 बजकर 10 मिनट पर सीएम का हेलीकाप्टर उतरेगा और 02 बजकर 10 मिनट पर मऊ के लिए प्रस्थान कर जाएगा। सीएम जनपद में करीब घंटाभर रहेंगे। उधर, सोमवार को जनसभा के लिए तैयारी अंतिम चरण में रही। अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियोें ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


जनपद की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में 26 नवंबर को होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन के बाद चुनाव को लेकर समीकरणों पर दूसरे दलों के लोगों ने भी अपनी नजरें गड़ा दी है।
इसको लेकर उन्होंने रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के विधायक व सांसद भी सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस निकाय चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इसका फैसला तो एक दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही होगा। लेकिन अभी से जीत हार को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें