बलिया में सीएम योगी की सभा के लिए मंच तैयार
- फोटो : अमर उजाला
वहां से एपीडा के माध्यम से इसे निर्यात के लिए विदेश भेजा जाएगा। डीडी उद्यान मनोहर सिंह ने बताया कि मिर्च के अलावा केला और सूरन के निर्यात पर भी बात चल रही है। आगे अन्य सब्जियां भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत 750 विधवा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए टूल किट का वितरण करेंगे।
लगभग 49 करोड़ से जिन 25 परियोजनाओं को लोकार्पण होना है उनमें मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डेमिनेशन सेंटर सोहांव, रेवती के दूबे छपरा में शिव स्थल एवं तालाब का सौंदर्यीकरण, पशु चिकित्सालय चिलकहर, नवीन राजकीय हाईस्कूल तुर्कीस संवरूपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अखोप, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में क्लासरूम, लैब और टायलेट ब्लॉक, सिकंदरपुर में हेल्थ एटीम, राजकीय पालीटेक्निक बिसौली योजना शामिल है।
इसके साथ ही पीएचसी एकवारी, राजकीय पालीटेक्निक जिगिड़सर में गर्ल्स हास्टल, आईटीआई सीयर में नए व्यवसाय, खैराकुटी में आश्रम स्थल का विकास, जंगली बाबा धाम कठारा का विकास, पंदह, चांदपुर, में इंटरलाकिंग, सीसी रोड और कवर्ड नाला सीएचसी सहतवार में आवासीय एवं अनावासीय भवन, महतवार, रजमलपुर, सरयां में आरओ, शहाबुद्दीनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र, ससना बहादुर, भोजपुर, छितौनी में पाइप पेयजल योजना का लोकार्पण होगा।
बलिया में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
कपिलदेव सिंह न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैरीटार में शनिवार शाम उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कपिलदेव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। जनसभा में कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार आमजन के विकास का कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा की बांसडीह क्षेत्र के विकास के लिए विधायक केतकी सिंह प्रयासरत हैं। उनके सभी विकास के प्रस्ताव को अतिशीघ्र पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगते हुए दो मिनट में भाषण को समाप्त कर तत्काल निकल गए। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बलिया की बेटियों के लिए केतकी सिंह आदर्श हैं। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बांसडीह क्षेत्र के विकास के लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद के दौरे रहेंगे। वे मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित करने के साथ 963.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डीएम ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री 57 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास व 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में चेक का वितरण कर उनके साथ संवाद भी करेंगे।
वहीं कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है ताकि आमजन को कहीं आने-जाने में असुविधा न हो। साथ ही जनसभा में भी आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।