इसमें उन्होंने भरण-पोषण के लिए प्रति माह पांच लाख रुपये दिलाने की गुहार न्यायालय से की है। इसी मामले में अदालत ने पवन सिंह को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।
चार साल पहले हुई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
छह मार्च 2018 को भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने बलिया के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के एक होटल में आयोजित किया गया था। शादी के लिये पवन सिंह शहर में कई दिनों तक रुके थे।
दोनों के बीच के रिश्तों की दरार तब बाहर आई जब पवन ने बिहार के आरा जिला में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर ज्योति को तलाक देने की बात कही। इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया।
ज्योति के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने दो जून को पवन सिंह को पेश होने के लिये नोटिस जारी किया था। लेकिन वह तय तिथि पर नहीं कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद सात जुलाई और एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे।