फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के 'खाद-पानी' से िकसान पुलकित

Sat, 13 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम रिमझिम बारिश से जहां मौसम बदला है, वहीं आम जनमानस ने राहत की सांस ली। किसान गर्मी की तपिश से मायूस थे, अब उनके चेहरे भी खिले-खिले नजर आ रहे हैं। बारिश का मौसम देख किसान जहां खेतों की जुताई की तैयारी कर रहे है। धान की नर्सरी डालने के लिए धान की बीज की खरीदारी भी जोरशोर से कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसान गजेंद्र सिंह ने कहा किइंद्र की कृपा से बारिश हुई इससे किसानों में आशा की किरण जगी है। किसान राजाराम सिंह यादव ने कहा कि बारिश से हम लोग अब धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे हैं। किसान श्रीराम सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल से हम लोग सूखे और ओलावृष्टि से तबाह हो चुके हैं । इसलिए कम दिन में तैयार होने वाले धान की खेती करना फायदे मंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें