फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वार्डों का क्लस्टर बना कर नालियों की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश के बाद नगर पालिका प्रशासन की तंद्रा आखिरकार भंग हुई है और नपा के ईओ सुभाष कुमार की ओर से 3-3 वार्डों का क्लस्टर बना कर नालियों की सफाई शुरू कराई गई है। प्रत्येक क्लस्टर में नाला व नालियों की सफाई की निगरानी के लिए नगर पालिका की ओर से एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से सफाई कार्य का निरीक्षण किया जाए ताकि कही भी जल भराव की स्थिती उपन्न न हो सके। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि क्लस्टर के अनुसार वार्ड की नालियों की सफाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है। पानी के सुगम निकास और स्वच्छता कायम रखने के लिए नालियों में कचरा डालने वाले लोगों को सफाई नायक व सुपरवाइजर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निर्देशों की अनदेखी करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर नोटिस देकर जुर्माना लगाया जा रहा है। बताया कि नालियों की सफाई के विशेष अभियान की प्रतिदिन माॅनिटरिंग की जा रही है। साथ ही नालियों की सफाई हेतु टोल फ्री नं. 1533 पर शिकायत दर्ज़ कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें