फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हर्ष फायरिंग का आरोपी सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा रत्ती पट्टी के मौजा नेवादा (फरहा लौकी) में 10 दिन पहले आई बरात में हुई हर्ष फायरिंग में आरोपी सफाईकर्मी को जांच के बाद मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी मऊ ने निलंबित कर गया है।
विज्ञापन


मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के पिपरौता निवासी लालधर प्रसाद के बेटे की बरात चार मई को भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा (फरहा लौकी) निवासी विशेश्वर राम के घर आई थी। उसी दौरान सफाईकर्मी शिव शंकर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया था। इसमें गांव के लक्ष्मण कुमार (25) व आरोपी के पुत्र शिवम को गोली लग गई थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने असलहा बरामद कर आरोपी शिवशंकर को जेल भेज दिया। सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी इस वारदात का संज्ञान मऊ जिलाधिकारी ने लिया। पता चला कि आरोपी शिवशंकर राम कोपागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बाबूपुर में बतौर सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। जांच में आरापी सही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी अजीत सिंह ने सफाईकर्मी शिवशंकर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें