बलिया। गर्मी और लू को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित कर दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 07:30 से दोपहर 01:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं प्रातः 07:30 से अपरान्ह 12:30 बजे तक ही विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। बीएसए ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश द्वारा विद्यालय के संचालन के सम्बंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें।