चौकिया मोड़। नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नंबर-छह शास्त्री नगर में बृहस्पतिवार की देरशाम लूडो खेलने को लेकर मना करने पर दो सगे भाइयों को खेलने वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों को प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उभांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नंबर-6 शास्त्री नगर निवासी अनिल गुप्ता (32) व सुनील कुमार गुप्ता (28) ने वृहस्पतिबार को घर के समीप लूडो खेल रहे लोगों को मना किया। यह बात खेलने वाले लोगों को नागवार लगी और तू-तू, मैं-मैं होने लगा। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि खेलने वाले लोगों ने दोनों भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनो सगे भाइयों देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।