बलिया। खेजुरी थाना के अजऊर गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक अधेड़ की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि जमीन में गोबर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ लाडी डंडे चलने लगे जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों में राजकुमार (30), विनोद कुमार (28), खेतेश्वर (50), हृदय नारायण (50), निर्भय नारायण (40), पंकज कुमार (30), अनूप कुमार (26), होशीला देवी (48) हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।