फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वीडियो बनाने के विवाद में भिड़े, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती गांव में सोमवार की शाम राहुल अंसारी व हरिशकर के बीच वीडियो बनाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय पाल के अनुसार, रघुनाथपुर पिपरपाती निवासी हरिशंकर गांव के पोखरे पर एक महिला के साथ बैठा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, उसी दौरान वहां पहुंचा गांव का राहुल अंसारी छिपकर वीडियो बनाने लगा। हरिशंकर ने आपत्ति जताते हुए राहुल को गाली दी। इसको लेकर दोनों में हाथापाई हुई। राहुल ने फोन कर अपने भाइयों व दोस्तों को मौके पर बुला लिया और हरिशंकर की पिटाई कर दी। परिजन हरिशंकर का इलाज स्थानीय एक चिकित्सक के यहां कराने लगे। उसी बीच पिटाई करने वाले युवक के पिता मोहम्मद ताहिर वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर हरिशंकर व उसके भाइयों ने ताहिर की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्ष लाठी-डंडे के साथ आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। पुलिस ने उमाशंकर गोंड़ की तहरीर पर राहुल अंसारी, अफजल अंसारी, सैय्यद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के मो. शादीद की तहरीर पर मनीष व हरिशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें