फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्रों में आमने सामने हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में जमीनी विवाद को लेकर लोग आमने सामने आ गए। संयोग अच्छा रहा कि पुलिस के तत्काल पहुंचने के कारण बड़ी घटना घटित होने से बच गई। तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं एक कट्टा लहराने वाले समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआं गांव निवासी बृजबिहारी सिंह व रामनिरंजन सिंह के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षो से लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के एक युवक कट्टा लहराने लगा। जिसके बाद गांव में खलबली मच गई। घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के पुलिस मौके पर पंहुच गए और उच्चाधिकारियों को मामले को अवगत कराया। थोड़े ही देर में कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस को देखते ही उपद्रवी भागने लगे। कुछ देर में ही हथियार दिखाने वाले युवक समेत दोनों पक्षों से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है। बांसडीहरोड थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कट्टा लहराने वाले आरोपी सौरभ सिंह पुत्र बृज बिहारी सिंह को कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जबकि दोनों पक्षों के दो लोगों को शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
उधर, सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी श्यामसुंदर राम एवं रामनारायण राम के बीच ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह श्यामसुंदर राम बल्ली बांस गाड़ रहे थे, जिसका विरोध विपक्षी रामनारायण राम के परिवार के सदस्यों ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी डंडे निकल गए। वही दोनों पक्षों की कई महिलाएं भी मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें