बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथीकला गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां खेत में भैंस चराने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें 10 लोग घायल हुए, इनमें एक वृद्ध महिला की इलाद के दौरान मौत हो गई।
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथीकला गांव में खेत में भैंस चराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के महिला समेत 10 लोग घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर घायलों को उपचार करवाया और शव को पोस्टमार्टम को पहुंचा। शिव रसड़ा आलोक गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दूसरे पक्ष पर विधि कार्रवाई की जा रही है। गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कैथीकला गांव में सत्येन्द्र राम द्वारा मुन्ना राजभर के खेत में भैंस को चराया जा रहा था। मुन्ना राजभर के परिवारिक जनों द्वारा सत्येन्द्र राम को खेत में भैंस चराने से मना किया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
मुन्ना राजभर द्वारा बताया गया कि उक्त घटना के पश्चात उनकी माता भगवती देवी उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई। रसड़ा पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। मृतका की बहू की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।