फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। रघुनाथपुर निवासी नारायण राजभर और शिवजी राजभर के पक्ष के बीच रंजिश को लेकर एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। दूसरे कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। घायलों में एक पक्ष के नारायण राजभर (50), धानमनी देवी (45), बजरंगी (30) और रीना देवी (25), जबकि दूसरे पक्ष के कलावती देवी (40) और शिवजी राजभर (45) शामिल हैं। थानाध्यक्ष वंशबहादुर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें