फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न, बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित सड़क पर लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर गुजरते वाहन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिनभर हल्की और तेज बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से निजात मिली। हालांकि इसके साथ ही समस्याएं भी उठानी पड़ी। शहर की सड़कों समेत बाजारों में कीचड़ जैसे हालात हो गए। जिसके चलते आवागमन मुश्किल रहा। वहीं देहात क्षेत्रों में सिंचाई को लेकर परेशान किसानों की चिंता कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब साढ़े सात बजे हल्की रिमझिम बारिश होना शुरू हो गई। स्कूल जाने वाले बच्चे व शिक्षक भीगते नजर आए। रिमझिम बारिश का सिलसिला सुबह से शाम तक रुक-रुक कर चलता रहा। वहीं दोपहर में शहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी बच्चे भीगते हुए घर पर पहुंचे। सरकारी कार्यालयों के साथ ही शहर के कई इलाके जलमग्न हैं। आलम यह है कि कलेक्ट्रेट परिसर से लगायत जिला जेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीएसए कार्यालय, कोतवाली, जापलिनगंज पुलिस चौकी में पानी भर गया है। लोगों के
घरों में नालों का गंदी पानी घुस गया है। जलजमाव ने नगर पालिका के व्यवस्थाओं की परतें उधेड़ दी हैं। जलजमाव की इस समस्या से पालिका भी हाथ खड़े करती नजर आर ही है। ग्रामीण अंचलों में जहां खेतों में पानी भरने से सब्जियों और धान की फसलों को भारी क्षति हुई वहीं, शहर की सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से जहां आम जनजीवन परेशान रहा।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुआ जलजमाव
बारिश के कारण नगर के टैगोर नगर, जापलिनगंज, काजीपुरा समेत आधा दर्जन मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। इसके अलावा एनएच-31 पर माल गोदाम से सतीश चंद्र कॉलेज चौराहा, एलआईसी रोड से नया चौक, काजीपुरा होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क, मिड्ढी से एनसीसी तिराहा जाने वाली सड़कें बारिश के पानी से लबालब रही। इसके अलावा बारिश के कारण शहर के सतनीसराय, मिश्र नेवरी, भृगु आश्रम, राजेंद्र नगर, बेदुआं, लोहा पट्टी, गुजरी बाजार, रामदहिनपुरम, श्रीरामबिहार कालोनी, विवेकानंद कालोनी, आवास विकास कालोनी, टै ोर नगर, आनंद नगर, जिला अस्पताल परिसर, जिला महिला अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर और जापलिनगंज पुलिस चौकी में भी बारिश का पानी भर गया, जिससे आमजन समेत अधिकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सफाई पर खर्च होता है 50 लाख प्रति माह
शहर के नालों की सफाई पर प्रत्येक महीने करीब 50 लाख रुपये खर्च करने वाली नगर पालिका के दावों पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है, वहीं अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जलनिकासी के लिए पालिका की ओर से पंपिंगसेट लगाए गए हैं।
नहीं हटा गिरा पेड़
नवानगर। सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर पंदह मोड़ के समीप चार दिनों से गिरा एक पेड़ नहीं हटाया गया है। लोगों का कहना है कि इसकी सूचना वन विभाग समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अभी तक उस पेड़ को वहां से हटाया नहीं गया। इससे कि खतरे का अंदेशा बना है। गड़ही का पानी लोगों के घरों तक घुसने लगा है। सड़क पर घुटने तक पानी लगने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें