जिले में आज के कार्यक्रम :
पुण्यतिथि : पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय की पुण्यतिथि कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थल परिसर में मनाई जाएगी। सुबह 9 बजे।
प्रवचन : दुबहर विकास खंड के शिवपुरी दियर नई बस्ती ब्यासी (अखार ढाला) स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामकथा की पूर्णाहुति एवं भंडारा। सुबह 9 बजे।
क्रिकेट : श्री श्री 1008 श्री खडे़श्वरी बाबा महाराज क्रिकेट क्लब बलेसरा की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में नवादा और जगदीशपुर के बीच मैच। सुबह 11 बजे।
फुटबाॅल : यंग स्टार फुटबॉल क्लब गोविन्दपुर की ओर से राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बक्सर और बलिया के बीच। दोपहर 12 बजे।
प्रवचन : बेरुआरबारी क्षेत्र के शिवपुर में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान प्रवचन। अपराह्न 3 बजे।