फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत खुशबू को किया सम्मानित

विज्ञापन
कला के क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खुश्बू को राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने के बाद उसे
विज्ञापन
बैरिया/ लालगंज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कला के क्षेत्र में सम्मानित होने वाली दलन छपरा की सातवीं की छात्रा खुशबू यादव को भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने सम्मानित किया। खुशबू के पिता हरिशंकर यादव की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेटी की उपलब्धि पर पढ़ाई के लिए 51000 रुपये पुरस्कार व अंगवस्त्र दिया। भाजपा नेता ने अपने भाई यशवंत सिंह को भेजकर खुशबू को सम्मानित कराया। हरिशंकर यादव ने बताया कि वह गुडगांव में लस्सी बेचते हैं। बेटी को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करेंगे। खुशबू ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। मिंटू सिंह, मुकेश सिंह, सुमन्त सिंह, कुणाल सिंह, हरिशंकर यादव रहे। सूर्यभान सिंह ने वीडियो कॉल करके खूशबू व उसके परिजनों से बात की। दलन छपरा के पूर्व प्रधान व पूर्व सैनिक राज नारायण पासवान ने खुशबू यादव की इस उपलब्धि पर कहा कि यह सेनानी पं. रामअनंत पांडेय का गांव है। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों ने खुशबू को कोई सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें