फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में रखे जाएंगे चौकीदार, इतना मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अब चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे। इन चौकीदारोें के पास सुरक्षा से लेकर विद्यालय की सफाई तक का कार्य करेंगेे। इन्हें चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। चौकीदारों की शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच होगी। इसके अलावा संबंधित विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को नियुक्ति में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

चौकीदारों का चयन विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से ग्राम प्रधान की ओर से प्रस्तावित पांच आवेदकों की सूची खंड विकास अधिकारी को भेजी जाएगी। फिर इस सूची को बीडीओ बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। इसके बाद इनमें से एक श्रेष्ठ आवेदक का चयन बीएसए करेंगेे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने तीन फरवरी 2020 को अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा अनुुुुभाग एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र जारी किया है। इसमें निर्देशित किया है जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में सुरक्षा व सफाई के मद्देनजर एक चौकीदार/अनुचर की नियुक्त करना है। इसकी शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा पांच होगी।
इसके अलावा संबंधित विद्यालयों पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की प्राथमिकता दी जाएगी। चौकीदारों के मानदेय का भुगतान राज्य सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए निर्धारित बजट प्रावधान अनुदान के अंतर्गत प्रस्तावित है। चौकीदारों के नियुक्त होने से जहां विद्यालयों की सुरक्षा होगी। वहीं साफ सफाई भी रहेगी। सरकार के इस कदम से जहां बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा, वहीं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में और निखार आएगा। बता दें कि जनपद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक मिलाकर कुल 2680 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें उच्च प्राथमिक 630 तथा प्राथमिक 2050 विद्यालय हैं। इस प्रकार जिले के परिषदीय विद्यालयों में 2680 बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि अभी शासनादेश की कापी प्राप्त नहीं हुई है। आदेश की कापी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें