फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अपनी समस्या के लिए पत्रक देने जाते ग्रामीण चौकीदार संघ के सदस्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में ग्रामीण चौकीदार ग्राम प्रहरियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष शारदानंद पासवान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान चौकीदारों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। इस मौके पर चौकीदारों ने बकाए मानदेय के साथ मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सामग्री का अब तक वितरित न किए जाने पर रोष प्रकट किया। इस मौके पर शारदानंद पासवान ने कहा कि गांव की समस्या पर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता है। साथ ही चौकीदारों के साथ थानों पर अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है। धरना में मुख्य रूप से राम बहादुर यादव, तेज बहादुर यादव, रामजी राम, मोहन पांडेय, हरि पासवान, रामबाबू मोरिया, रामाशंकर ,जयराम, जितेंद्र, हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें