फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार जवाब दे, सीमा के अंदर कैसे घुसे आतंकवादी : अफजाल अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि महीनों से दिल्ली की सरहद पर किसान खड़े हैं। वह दिल्ली में नहीं घुस सकते।
विज्ञापन

लेकिन जनता सवाल कर रही है कि कैसा चौकीदार है कि विदेशी आतंकवादी हथियारों से लैस होकर सीमा के अंदर आकर बेगुनाहों की हत्या कर चले जाते हैं। और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

अफजाल अंसारी बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय के आवास पांडेयपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा सांसद ने सिंधू जल समझौते को स्थगित करने के सरकार के निर्णय को सिर्फ झुनझुना बताया। कहा कि जल को कैसे रोका जा सकता है। इसके लिए हमने कोई सिस्टम बनाया है क्या? यह निर्णय जनता को बेवकूफ बनाने के लिए लिया गया है। पहलगाम की घटना से दस दिन पहले भाजपा के एक सांसद जन्मदिन मनाने के लिए वहां गए हुए थे। उन्हें भारी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन जहां हजारों पर्यटक थे, वहां एक भी सिपाही तैनात नहीं था। अफजाल ने कहा कि अभी घटना में मारे गए बेगुनाह लोगों की अर्थी को अग्नि भी नसीब नहीं हुई थी कि आप बिहार वोट मांगने चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब आरपार करने का समय आ गया है। सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जो भारत का हिस्सा है, उसे फिर से भारत में मिला लिया जाए। इस मुद्दे पर हम सरकार के साथ खडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें