नगर में वन वे लागू हिने के बाद चित्तू पांडेय चौराहा से बिशुनीपुर जाने वाले मार्ग से वाहन को वाप
बलिया। शहर में सुगम यातायात को लेकर चौक क्षेत्र को नो ई-रिक्शा व कार जोन बनाया गया है। शहर के पांच स्थानों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन पॉइंट बनाकर भीड़भाड़ वाले मार्गों को वन-वे किया गया है। इनपर ई-रिक्शा व कार का प्रवेश नहीं है।
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में 28 नवंबर को बापू भवन के सभागार में व्यापारियों व तमाम संगठनों के साथ चर्चा में जाम की समस्या उठाई गई थी। इसपर यातायात नोडल अधिकारी सीओ सीटी उस्मान ने ददरी मेले के बाद जाम से मुक्ति का आश्वास दिया था। यातायात पुलिस का यह प्रयोग सफल रहा तो इसे अमल में लाया जाएगा। शहर के चित्तू पांडेय चौराहे से विशुनीपुर चौराहे की तरफ ई-रिक्शा व कार का प्रवेश नहीं होगा। बैरियर लगाकर वाहनों को स्टेशन रोड होकर विशुनीपुर चौराहे के लिए डायवर्ट किया गया है। चित्तूपाडंये चौराहे से ओक्डेनगंज चौराहा तक सिर्फ वन-वे व्यवस्था लागू है।
ट्रैफिक प्रभारी अनवर अली ने बताया कि ओक्डेनगंज चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनाें को स्टेशन की तरफ या टाउन हाॅल पशु अस्पताल होकर अपने गंतव्य को भेजा जाएगा। कासिमबाजार से धर्मशाला मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। माल गोदाम से ई-रिक्शा वाले सवारी लेकर अब स्टेशन रोड पर न जाकर आर्य समाज रोड होकर उमाशंकर चौराहे से स्टेशन के सामने यातायात पिकेट के पीछे सवारी उतारेंगे। हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने बैरियर लगा है, जहां से विजय सिनेमा मार्ग की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। डिवाइडर पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बालू व रिफलेक्टर लगे ड्रम स्टेशन के सामने सहित 11 चार स्थानों पर रखवाए हैं।