फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चित्तूपांडेय रेलवे क्राॅसिंग का बूम 24 घंटे में दो बार हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तूपांडेय चौराहा रेलवे क्राॅसिंग का बूम 24 घंटे में दूसरी बार रविवार को क्षतिग्रस्त हो गया। गेट मैन ने तत्परता दिखलाते हुए स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेन को रवाना किया। शनिवार को बलिया- शाहगंज पैसेंजर को पास करवाने के लिए स्टेशन का पश्चिम गेट का बूम गोवंश की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। रेलवे के इंजीनियरों ने बूम को मरम्मत कर ठीक किया, चंद घंटे काम किया होगा कि दूसरे दिन सुबह में ट्रेन आने की सूचना पर बंद करते समय बूम का पाइप टेढ़ा हो गया। वह काफी दिनों से जर्जर हो चुका था। स्लाइडर बूम से ट्रेनों का संचालन हुआ, दोपहर बाद नया बूम लगाया। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ जवान तैनात रहे। रेलवे के इंजीनियर ने बताया कि एक बार बूम क्षतिग्रस्त होने पर कम से कम छह हजार से बीस हजार रुपये का खर्च आता है। अगर सबसे नीचे वाला पाइप को नुकसान होगा तो वह उसपर ज्यादा का खर्च आता है। आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि बूम किसी वाहन से नहीं खुद टेढ़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें