फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चितबड़ागांव ने द्वाबा एकादश सीनियर को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान पर मंगलवार को श्री हरेराम बाबा क्रिकेट क्लब की ओर से चितबड़ागांव और द्वाबा एकादश सीनियर के बीच मैच खेला गया। इसमें चितबड़ागांव ने द्वाबा एकादश सीनियर को शिकस्त दी।
विज्ञापन

चितबड़ागांव ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की। द्वाबा एकादश सीनियर ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जवाब में चितबड़ागांव की टीम ने 7 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैन आफ द मैच पुरस्कार चितबड़ागांव के पंकज उपाध्याय को दिया गया। उन्होंने शानदार 78 रन बनाए। इसकी जानकारी प्रतियोगिता के अध्यक्ष पिन्टू मिश्र ने दी। बताया कि आयोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी धनंजय मिश्रा व अधिवक्ता सुनील पांडेय ने संभाली है। अंपायर विशाल सिंह, अंशु सिंह और इलियास खान रहे। उद्घोषक की भूमिका चीकू बाबा एवं अजय पटेल ने निभाई। आयोजन में रामानंद उपाध्याय, विजय सिंह, लालबाबू तिवारी, राम वेंकटेश मिश्र, पवित्र सिंह, रामजी यादव और अजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के संरक्षक ग्राम प्रधान सोनवानी सुमन मिश्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें