रसड़ा। मटही मार्ग स्थित महेन्द्र सिंह चौराहा पर छात्र हित संघर्ष मोर्चा के सदस्यों एवं समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रन्टल के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। साथ ही चाइनिज सामानों का बहिष्कार का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजसेवी रणजीत यादव राधे, गोविन्द, आनन्द यादव, शशिकांत शर्मा, छट्ठू भारती, अफजल अंसारी, घनश्याम यादव, मनीष यादव, राकेश राजभर, संदीप कन्नौजिया, राम प्रताप आदि रहे।
इसके अलावा दुगाई चट्टी पर पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व भी ग्रामीणों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर चाइनीज सामानों का बहिष्कार का संकल्प लिया। इस मौके पर मनोज टाईगर, अमरनाथ राजभर, सतेन्द्र भारती, भोला राम, शारदानन्द राम, राधेश्याम आदि रहे।