फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने झूले तो बड़ों ने चाट का लिया आनंद

विज्ञापन
धनुष यज्ञ मेले में चुड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर लगे धनुष यज्ञ मेला दूसरे रविवार को भी पूरी शबाब पर रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जहां बच्चों ने चरखी-झूलों का आनंद उठाया तो वहीं बड़े चाट-पकौड़ी का लुत्फ उठाने से नहीं चूके। तीन जनवरी तक चलने वाला इस मेले में लोग अपने लिए घरेलू सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लगातार हो रही भीड़ से दुकानदार बेहद खुश हैं। दुकानदारों ने कहा कि मेला में आरम्भिक दिनों में लोगों की आमद कम होती है लेकिन अब मेले में भीड़ उमड़ रही है। कभी भी इस मेले में घाटा नहीं होता। मेले में आने वाले मेलार्थियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि भीड़ को देखे कुछ लोग तो मेले में अंदर जाने से भी कतराते नजर आए। मेले में खास आकर्षण बरेली व दूरदराज जनपदों से आई फर्नीचर की दुकानें, बक्सा, आलमारी, बर्तन आदि की दुकानों पर ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। जिले व पड़ोसी बिहार राज्य के ग्रामीण अंचलों से लोग रेल व सड़क मार्ग से मेले में पहुंच रहे हैं। मेले की परंपरागत सब्जी के साथ जलेबी खाना लोग नहीं भूलते। बच्चों के लिए चरखी, झूला, ब्रेक डांस, मिक्की माउस आदि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

मेला प्रबंधक रोशन गुप्ता ने बताया कि मेलार्थियों के लिए सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से चुस्त सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें