पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसर-एकईल मार्ग स्थित पहराजपुर (चकजलाल) चौराहे के पास जीप और कार की टक्कर हो गई। हालांकि घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, टक्कर के बाद असंतुलित हुई जीप पुलिया से टकरा गई। इससे पुलिया का एक तिहाई भाग टूटकर नहर में जा गिरा। पूर से स्कूली बच्चों को लेकर जीप पकड़ी की तरफ जा रही थी। उसी समय खेजुरी की तरफ से नहर मार्ग से एक कार गढ़मलपुर जा रही थी। पहराजपुर चौराहे के पास दोनों की टक्कर हो गई। उधर, टक्कर के बाद जीप लेकर भागने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुलिया से जा टकराई। इसके चलते, दो बच्चे वाहन से नीचे गिर गए लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं लगी। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ी चालकों को थाने लेकर चली गई।