दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार की शाम परिषदीय विद्यालय के पास खेल रहा दो वर्षीय बालक लापता हो गया। मां-बाप ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए मंगलवार को थाने में सूचना दर्ज कराई ।
भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र रजक का दो वर्षीय पुत्र अमित उर्फ मल्लू भगवानपुर स्थित सोमवार की साम परिषदीय विद्यालय के निकट खेल रहा था, जहां से वह लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला। पिता धर्मेंद्र ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी।
पिता ने बताया कि वह उसकी पत्नी भगवानपुर स्थित सरकारी गोशाला में काम करते हैं। गोशाला के बगल में परिषदीय विद्यालय के पास मेरा बेटा खेल रहा था, जहां से लापता हो गया। एसओ दोकटी अमित सिंह ने बताया कि बच्चे के लापता होने की तहरीर मंगलवार को मिली है। बच्चे को ढूंढने के लिए टीम गठित कर दी गई है।