बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के गछिया बाबा गंगा घाट पर रविवार की शाम एक सात वर्षीय पुत्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवपुर कपूर दियर के बिंद बस्ती निवासी वीर बहादुर का सात वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा रविवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ निकला। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इसी बीच पता चला कि गछिया बाबा गंगा घाट पर स्थित नाव में एक बालक का कपड़ा पड़ा हुआ है। संदेह के आधार पर जाल लगाकर छानबीन की गई तो उसका शव बरामद हुआ।