खड़सरा (बेलौना) में नहाते समय नहर में डूबने से हुई मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं।संव
- फोटो : mathura
पंदह। खेजुरी थाना अंतर्गत खड़सरा (बेलौना) निवासी बालक आदित्य की गांव के सामने स्थित बहेरा नाला में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। साथ में मौजूद अन्य बालकों ने घटना की जानकारी कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे उसके दादा सहित अन्य लोगों को दी।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद बालक के शव को निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेलौना निवासी संजीव चौहान की तीन संतानों में सबसे बड़ा आदित्य (13) अपने दो दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे बहेरा नाला में नहाने चला गया। नाला में पानी अधिक होने की वजह से आदित्य गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख मौके पर मौजूद उसके साथी अभिषेक और अनुज कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे आदित्य के दादा राजकुमार चौहान को दी। वहीं सूचना पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग पहुंचते तब तक आदित्य डूब चुका था। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद आदित्य के शव को नाला से बाहर निकाला।