फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कल से चलेगी छपरा-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, बलिया में नहीं होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन का संचालन 15 से तीन फेरे में संचालित होगी। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। बताया कि 08795 दुर्ग-छपरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 22 और 24 अप्रैल को दुर्ग से रात 10.20 बजे प्रस्थान कर रायपुर से 11.05 बजे, भाटापारा से 11.55 बजे, दूसरे दिन उसलापुर से 01.25 बजे, पेण्ड्रा रोड से अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़ होते हुए प्रयागराज स्टेशन 12.05 बजे तथा बनारस से 01.50 बजे छूटकर सीधे छपरा स्टेशन 07.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 08796 छपरा-दुर्ग साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16, 23 एवं 30 अप्रैल को छपरा से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस से 02.10 बजे, प्रयागराज से 03.50 बजे, शंकरगढ़ से 04.32 बजे, मानिकपुर से छह बजे, सतना से 07.10 बजे, कटनी से 08.55 बजे, उमरिया से 10.56 बजे, शहडोल से 12.00 बजे, अनूपपुर, पेण्ड्रा रोड, उसलापुर, भाटपारा, रायपुर से दुर्ग स्टेशन 07.30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर, बलिया स्टेशन पर नहीं रुकेगी बनारस स्टेशन से सीधे छपरा स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें