फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाबा साहेब की जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, 39 जगहों पर होगी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। नगरा थाना क्षेत्र में 39 प्रतिमाओं पर पूजा पाठ के कार्यक्रम होंगें। कुछ ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल से कार्यक्रम शुरू होकर 15 अप्रैल को समाप्त होंगे। जहां-जहां कार्यक्रम होंगे वहां पर उपनिरीक्षक, हेडकांस्टेबल व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

हालांकि चुनाव आचार संहिता व धारा 144 के चलते अधिकांश स्थानों पर अनुमति न मिलने के कारण जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। पुलिस के मुताबिक केवल नगर पंचायत नगरा के भगमलपुर व चचयां में ही 15 अप्रैल को जुलूस निकालने की अनुमति मिली है। यहां पर पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। एक दिन पूर्व से ही प्रतिमा स्थल पर पुलिस की पैनी नजर है।क्षेत्र के कोठियां, खनवर, ढेंकवारी, इसारी सरयां बगडौरा, रनऊपुर कउवापुर, तियराहैदरपुर, भाऊपुर, इंदासों, मलपहरसेनपुर, निकासी, गौवापार, ताडीबडागांव, लहसनी, रेकुंआ नसीरपुर , कोदई , देवढियां आदि ग्राम पंचायतों में स्थायी प्रतिमाओं की पूजा की जाएगी। कुछ ग्राम पंचायतों में जहां स्थायी प्रतिमाएं नहीं हैं वहां पर बाबा साहेब का चित्र रख कर जयंती मनाई जाएगी। भगमलपुर में जयंती की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में भीड़ नहीं बढ़ने दी जाएगी। बगैर अनुमति के जुलूस नहीं निकाल सकेंगे साथ ही धारा 144 का अनुपालन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें