फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांचा विकास कार्य, सुनीं तकलीफें

Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने अधिकारियों के साथ लोहिया गांव चंवरी में चौपाल गाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव में हुए विकास कार्यों को एक-एक कर जांचा। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। दूसरे गांव से राशन वितरण की समस्या पर उन्होंने चंवरी में ही इसकी व्यवस्था कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। पंचायत भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही।
विज्ञापन



मंडलायुक्त ने भी हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारी को अपेक्षित कार्यवाई का निर्देश दिया। चौपाल में विद्युत विभाग से किसी के नहीं होने पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त करीब पांच बजे गांव में पहुंच गए और प्रत्येक विकास कार्यों का सत्यापन ग्रामीणों से ही पूछकर करने लगे।


इसी बीच राशन वितरण की बात आई तो ग्रामीणों ने बताया कि बगल के गांव की दुकानदार से राशन मिलता है। इसे गांव में ही राशन बंटवाने की मांग की। आयुक्त ने भी एसडीएम को निर्देश दिया कि हर हाल में गांव वालों को उन्हीं के गांव में राशन वितरण करवाएं। जरूरत पड़े तो नई कोटे की दूकान की भी व्यवस्था करें।
विज्ञापन



प्रधान ऊषा देवी ने पंचायत भवन की मांग की, जिस पर बीडीओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रस्ताव बनवाकर भेजें। आयुक्त ने तालाब जीर्णोद्धार, ड्रेस और किताब वितरण, दूध वितरण, टीकाकरण, पोषाहार वितरण आदि के बारे में जानकारी ली।


शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान कहा कि जिनका निर्माण अभी अधूरा है, उसे भी शीघ्र पूरा करा दें। कमिश्नर ने पट्टेदारों को कब्जा नहीं दिलाए जाने पर लेखपाल को निर्देश दिया कि शीघ्र कब्जा दिलाएं। साथ ही तीन नए पट्टे को तीन दिन में आवंटित कर दें।


कौशल विकास मिशन का सत्यापन प्रशिक्षण पाये दो छात्रों से पूछकर किया। इस दौरान कहा कि समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास जैसी योजना किसी प्रदेश में नहीं हैं। गांव में अधिकारियों को भेजकर स्थलीय सत्यापन भी करवाया। इस दौरान डीएम, एडीएम, एएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें