बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं,12वीं की हिंदी की परीक्षा हो चुकी है। लेकिन हिंदी का पेपर आउट करने का झांसा देकर एक परीक्षार्थी से 250 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दुबहड़ पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी का पेपर सोमवार को हुआ था। इससे पहले बांसडीह दक्षिण टोला निवासी दिव्यांशु सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को आर्यन सिंह निवासी दुबहड़ ने अपने पर व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था।
इसमें यूपी बोर्ड के कक्षा 10 व 12 के पेपर पोस्ट थे। बात करने पर उसने मुझे संतोष सिंह का नंबर दिया। फोन करने पर उसने मुझे बताया की मेरा बोर्ड आफिस में संपर्क है। उसके पास यूपी बोर्ड की होने वाली परीक्षा का पेपर है। हिंदी के पेपर का 250 रुपये लगेगा। मैंने अपने घर के बगल के लड़के से कहकर 250 रुपये उसके द्वारा बताया गए नंबर पर भेजा। कुछ देर बाद उसने मेरे मोबाइल पर भेजा। गया जो बीते वर्ष का था। थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद