फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौकरी देने के नाम पर ठगे 13.80 लाख रुपये, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नौकरी देने के नाम पर 13.80 लाख रुपये ठग लिए गए। नगरा थाना पुलिस ने पंकज यादव निवासी ग्राम लेखमनपुर थाना नगरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकमदा दर्ज किया है। तहरीर देकर महेंद्र प्रजापति निवासी ग्राम मंदा ने बताया कि उनसे 3.20 लाख, शिवमंगल निवासी ग्राम सुलुईं थाना रसड़ा ने बताया कि उनसे 6.10 लाख व योगेंद्र प्रजापति निवासी ग्राम हजौली थाना गड़वार ने बताया कि जून 2023 में उनसे 4.50 लाख रुपये नौकर दिलाने के नाम पर आरोपी पंकज यादव ने लिए थे। फर्जी नियुक्ति पत्र भी उनको दिया। पता चला की कोई नियुक्ति नहीं हुई है। सभी नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। हम लोगों ने जब अपना धन मांगना शुरू किया तो आरोपी हीलाहवाली करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी एक कंट्रक्शन कंपनी जो रेलवे में ठेके का कार्य करती है में अवर अभियंता है। इसको लेकर तीन बार पंचायत भी हुई। इसमें आरोपी ने पांच प्रतिशत ब्याज के साथ धनराशि वापस करने के लिए कहा गया था। उसने 5.25 लाख का चेक दिया जो बाउंस हो गया। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह का कहना है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें