फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने भूमि बेचने के खिलाफ दाखिल की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की 10 डिसमिल भूमि को बेचे जाने का मामला सामने आने के 14 दिन बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने तहसील न्यायालय में आपत्ति दाखिल की। अधीक्षक की ओर से आपत्ति दाखिल किए जाने के बाद अस्पताल की भूमि के बचने की उम्मीद है। गत 12 जुलाई को अस्पताल के 10 डिसमिल भूमि को अपना बताते हुए बेल्थरा रोड तहसील में बैनामा कर दिया गया था। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक छुट्टी पर थे। छुट्टी से वापस लौटने के बाद अधीक्षक डॉ. आजम ने भू-अभिलेखों का अध्ययन करने के बाद अस्पताल का पक्ष दिखाते हुए तहसीलदार न्यायालय में आपत्ति दाखिल की। गौरतलब है कि 12 जुलाई को अस्पताल की भूमि आराजी संख्या 220 रकबा 0.040 हेक्टेयर यानी 10 डिसमिल (410 वर्ग मीटर) मौजा बिठुआ अंदर की अस्पताल की भूमि के हुए बैनामे में विक्रेता सुगन यादव ग्राम बिठुआ और क्रेता बसंत कुमार यादव ग्राम जिउतपुरा को दिखाया गया है। चौहद्दी के तहत पूरब में सरकारी अस्पताल, पश्चिम में फजलुद्दीन का मकान, उत्तर में रेलवे स्टेशन रोड और दक्षिण में सरकारी अस्पताल अंकित है। अधीक्षक की ओर से कोर्ट में आपत्ति दाखिल किए जाने के बाद अस्पताल की भूमि बचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें