मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीेके सिंह ने शुक्रवार को सीएचसी सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्स-रे, पैथालाजी, लेबर रूम, ड्रेसिंग रूम, वार्ड का निरीक्षण किया।
लेबर रूम में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने साफ-सफाई के लिए चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित किया। शासन के मंशा के अनुसार सुई-दवा का वितरण, जांच एवं एक्स-रे अस्पताल मेें ही करने का आदेश दिया।
वहीं अस्पताल में जरूरी सामानों को तत्काल शीघ्र मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा. अजय कुमार तिवारी, डा. राजेश आर्या, डा. अंगद राम, डा. रमा तिवारी, डा.महफुज्जू रहमान आदि मौजूद रहे।