रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकटौटी ग्राम सभा के पुरवा (चाफी) में रविवार को नाली के विवाद में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी, डंडा एवं ईट-पत्थर से पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया। गांव निवासी रामायन चौहान और चन्द्रमा चौहान के बीच नाबदान के पानी को लेकर विवाद था। कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत कर विवाद को आपसी समझौता से हल दिया गया था। रविवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए जिसमें एक पक्ष के चन्द्रमा (48), लाल साहब (45) दूसरे पक्ष के रामायन चौहान (42), धन जी (40), शिवशंकर चौहान (49) घायल हो गए।