चौकिया मोड़। नगरा बेल्थरा मार्ग पर फरसाटार गांव के सामने शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार सुनिल सिंह (36) ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुधीर सिंह पुत्र नरसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। मृतक सहजनवा में रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि मृतक गोरखपुर के महानगर में घर बनवाकर रहते थे। वे शनिवार की शाम बाइक द्वारा गोरखपुर से बलिया शहर से सटे ग्राम रामपुर महावल अपने ससुराल जा रहे थे कि फरसाटार गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।