सुखपुरा (बलिया)। संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में पुलवामा हमले में बलिदान जवानों की स्मृति में चल रहे अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कुशीनगर व छपरा के बीच मैच खेला गया। छपरा ने कुशीनगर को 1- 0 से पराजित किया।
मैच के पहले हाॅफ में दोनों टीमें बराबर रहीं। हालांकि दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। खेल के दूसरे हाॅफ के 18 वें मिनट में छपरा के आलम राकी ने एक मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जो खेल की समाप्ति तक का कायम रही। इस तरह छपरा की टीम 1-0 से विजयी हुई। दोनों टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सुभासपा के प्रादेशिक उपाध्यक्ष पवन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में रेफरी की भूमिका में वीरेंद्र सिंह अकेला, राजू राय और अजीत सिंह रहे। उद्घोषक की भूमिका में राणा सिंह, अमित कुमार, राजेश दुबे रहे। आयोजक संगम यादव, अंचल यादव, पंचानंद यादव, अखिलेश यादव, अंजय सिंह सैफ खान मौजूद रहे।