बांसडीहरोड। क्षेत्र के शीतल दवनी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को समर्पण सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र विक्रम सिंह ने किया। मरीजों की जांच कर उन्हें दवा एवं उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान डा. कृष्णा सिंह व डा. एसएन प्रसाद ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कहा कि मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। ठंड बचाने की जरूरत है। मुख्य अतिथि मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर में आस पास के लोगों को चिकित्सकीय सुविधा दवा व उचित परामर्श मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। इस दौरान मुकेश सिंह, आनंद विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, मुन्ना चौहान, प्रियांशु, ऋषिकेश, विवेक सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।