चंद्रशेखर को श्रद्धांजिलि देते लोग
समाजवादी पुरोधा राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर की स्मृतियों में रंग भरने के लिए एक बार फिर बागी बलिया तैयार है। 20वीं शताब्दी के प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान लेखक, बेबाक समीक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गृह जनपद में पहली बार चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन पचखोरा से छह बजे सुबह शुरू होगा। इसके लिए फिलहाल 531 धावकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था और अभी लंबी कतार लगी हुई थी।
राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन के नाम से नवगठित समिति ने वर्ष 2016 को चिरस्थायी बनाने के लिए उमंग के साथ इस कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने को पूरी तरह कटिबद्ध है। 21 किलो मीटर के इस हॉफ मैराथन में जनपद के अलावा देश के तमाम हिस्सों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। हॉफ मैराथन की पूर्व संध्या पर वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में बनाये गये रजिस्ट्रेशन केन्द्र पर धावकों की लम्बी कतार लगी रही।
मेरठ, गोरखपुर, लखनउ, देवरिया के अलावा राष्ट्रीय राजधानी समेत अन्य राज्यों से भी दौड ़में शिरकत करने के लिए प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पचखोरा स्थित शारदा आटो मोबाइल्स से 17 अप्रैल को प्रात: 6 बजे बतौर अतिथि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू हरी झंडी दिखाकर दौड का आगाज करेंगे।
आसन, सुखपुरा, करनई, हनुमानगंज व बहादुरपुर होते हुए प्रतिभागियों का काफिला स्पोर्टस स्टेडियम पहुंचेगा, जो उसका अंतिम विन्दु है। प्रतियोगिता में अब्वल प्रतियोगी को 51 हजार रुपये से सम्मानित किया जायेगा। वहीं, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्त्रस्मश: 25 हजार व 15 हजार रुपये की धनराशि दी जायेगा। चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 10 हजार रुपये तथा पांचवें स्थान के विजेता को पांच हजार रुपये से सम्मानित किया जाना है। इसके अतिरिक्त छठे स्थान से 11 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों के हौसलाआफजाई हेतु 2000-2000 रुपये प्रदान किया जायेगा।