फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
कुवर सिंह चौराहे पर शुल्क बढ़ाने को लेकर कुलपति का पुतला फुकते छात्र नेता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने मंगलवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक कर विरोध जताया। छात्रनेताओं ने आरोप लगाया कि कहा कि नामांकन शुल्क 100 से बढ़ाकर 200 रुपये किया फिर बैक पेपर की परीक्षा शुल्क को 500 से बढ़ाकर 1800 रुपये कर दिया। कहा कि अब उपाधि के नाम पर 500 रुपये शुल्क का फरमान जारी कर दिया है। अगर बैक परीक्षा और उपाधि की फीस पूर्व की भांति नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर रवि सिंह, अभिजीत तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री, भवानी सिंह, अतुल चौबे, अजीत यादव पीकू, नितेश सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक गिरि, पंकज तिवारी, मोनू सिंह, आशिफ आदि रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर में श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम के छात्रों द्वारा मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अतुलेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगरा मोड़ पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका गया एवं नारेबाजी की गयी। छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में तृतीय वर्ष की डिग्री के नाम पर 500 रुपये फीस लिया जा रहा है। छात्र व छात्र नेताओं ने चेतावनी दिया कि कि अगर फीस वापस नहीं किया गया तो आमरण अनशन व विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विजेंद्र यादव, प्रिंस यादव, अजीत पासवान, विवेक, विनय प्रताप यादव, अनिकेत, राजीव राय, अंगद भारद्वाज, राहुल, बबलू, सूर्या, सोनू विशाल, अतुल, ओम प्रकाश, अंकित पासवान, आदर्श पासवान, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें