फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चंदौली पुलिस ने ईओ रसड़ा को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर पालिका परिषद कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई, जब चंदौली पुलिस ने सोमवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। ईओ को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेती गई। बाद में स्थानीय पुलिस ने बताया कि अधिशासी अधिकारी चंदौली में कांशीराम आवास में अनियमितता मामले में आरोपी है। उनके खिलाफ वहां मुकदमा दर्ज हैं। चंदौली से आई पुलिस टीम ने सोमवार को पहले रसड़ा कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद तत्काल नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंची। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लेकर चली गई। ईओ के अचानक गिरफ्तार होने से कोई समझ नहीं पाया कि क्या मामला है। गिरफ्तारी क्यों हुई है। बाद में बताया गया कि 2011 में राजेंद्र प्रसाद चंदौली नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात थे। उस समय कांशीराम आवास में अनियमितताएं पाई गई थीं। इसमें तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों सहित लगभग 42 लोगों पर जांच की कार्रवाई चल रही है। इसमें ईओ राजेंद्र प्रसाद भी आरोपी हैं। सीओ एसएन बैस ने बताया कि ईओ को चंदौली पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें