फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री पर रोक की मांग

Tue, 12 Jan 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की ब्रिकी बंद कराने को लेकर मंगलवार को द्वाबा बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन तथा एसडीएम का घेराव किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए दो सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बंद नहीं किया गया और इसमें लिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो 19 जनवरी को तहसील दिवस पर धरना-प्रदर्शन और अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।


द्वाबा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर विशेष रूप से रेवती और दयाछपरा में अवैध शराब बनती और बिकती है। यही नहीं बिहार निर्मित शराब की खेप भी द्वाबा में पहुंच रही है। इसका विरोध करने के लिए द्वाबा क्षेत्र के लोगों ने द्वाबा बचाओ संघर्ष समिति गत दिनों बनाई है।
विज्ञापन


 समिति के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री में बैरिया थाने का एक पुलिसकर्मी संलिप्त है।

 इसे लेकर एक सप्ताह पूर्व बैठक की गई थी। उसी में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके मद्देनजर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम का घेराव किया गया है। यदि जल्द ही अवैध शराब कारोबार पर रोक नहीं लगाई जाएगी, तो 19 जनवरी मंगलवार को फिर से तहसील का घेराव करेंगे।

एसडीएम के सौंपे ज्ञापन में पत्रक में गोन्हिया छपरा, भीखाछपरा, इब्राहिमाबाद, दयाछपरा, रेवती, मानगढ़, मधुबनी, शिवपुर, दलपतपुर आदि जगहों पर अवैध शराब की बिक्री होने का आरोप लगाया गया है। उपजिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग किया गया है कि अवैध शराब बेचने वाले को संरक्षण देने वाले बैरिया थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित किया जाए।

 पत्रक सौंपने वालों में वीरेंद्र सिंह, चंद्रकांत सिंह, श्रीकांत यादव, सुरेंद्र सिंह, रामाशंकर सिंह, दिलीप कुमार सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, मिथिलेश चौबे, धनंजय सिंह, मनोज सिंह, अशोक कुमार सिंह अधिवक्ता अजय कुमार भारती, राजकिशोर सिंह, सहित समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें