फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चेयरमैन ने ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान पिछले माह पूर्व चित्तू पाण्डेय चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के कैंप कार्यालय पर तोड़फोड़ हुई थी। कार्यालय का सामान उठा ले जाने का आरोप लगा था। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने ईओ से स्प्ष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी ने बिना मेरे किसी आदेश के उस स्थान पर अभियान चलाया था। बिना मेरे उपस्थिति में व निर्देशन में यह कार्य हुआ है। इसके संबंध में मुझे कोई जानकारी तक अधिशासी अधिकारी ने नहीं दी थी। इस स्तर से कोई भी कार्रवाई मेरे माध्यम से नही करायी गई है। फिर भी इस प्रकरण में मुझ पर न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला संज्ञान में आते ही अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर किसके आदेश व निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी। तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें