फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को छल रही है केंद्र सरकारः धर्मेंद्र

Mon, 19 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने काला धन के नाम पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश में काला धन लाने का वादा किया था, लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। इससे लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना संचालित कर लोगों का एक लाख का बीमा कराने को कहा था, लेकिन देश में अब तक किसी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन


अगर केंद्र सरकार ने विदेश से कालाधन लाकर जनधन योजना के लाभार्थियाें के खाते में 15-15 हजार रुपये भी डाल दिए होते तो हम उसका गुणगान करते, मगर सच तो ये है कि सरकार अपने झूठे वादों से लोगों को छल रही है।

सहतवार कस्बे में बद्रीनाथ सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा माल्यार्पण के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही किसान, मजदूर तबके के लोगों का पांच-पांच लाख का बीमा कर चुकी है। प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे, उसे तीन सालों में एक-एक कर पूरा कर रही है।
विज्ञापन


 केंद्र की सरकार के बहकावे में बलिया के लोग एक बार आ चुके हैं पर अब यहां के लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं है।

 देश की युवा पीढ़ी अब सब कुछ जान चुकी है। सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार समाजवादी पेंशन योजना संचालित कर प्रत्येक जनपद के 94-94 हजार लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। बलिया में 62 हजार लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों में केंद्र सरकार को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। 100 दिन में देश की तस्वीर बदल जाएगी पर केंद्र सरकार को आठ माह हो गए, न तस्वीर  बदली और न ही तकदीर। उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है, जिसका जीता जागता उदाहरण उपचुनाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें