फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: केंद्र व्यवस्थापक का मोबाइल दो घंटे तक किया हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जीजीआईसी बांसडीह की केंद्र व्यवस्थापिका व प्रधानाचार्य का मोबाइल परीक्षा के दौरान ही साइबर ठगों ने दो घंटे तक हैक कर लिया। इस दौरान उनके मोबाइल कंटेक्ट सूची में शामिल करीब 30-40 से अधिक लोगों को मेसेज भेजकर पैसे मांगे गए। मेसेज में किसी से 30 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये की मदद तत्काल मांगी गई। उनके रिश्तेदार अधिकारी कर्मचारी के यहां मेसेज गया तो सभी हैरत में पढ़ गए। उन्होंने किसी आशंका के डर से फोन किया तो काल पर बात नहीं हो पा रही थी, सिर्फ मेसेज से पैसे मांगे जा रहे थे। काफी देर बाद जब केंद्र व्यवस्थापक का मोबाइल ठीक होने पर जान पहचान वाले ने पैसा मांगने के मेसेज के बारे में पूछा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सहयोग से साइबर हेल्पलाइन 1930 पर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने बताया कि मुझे कुछ जानकारी नहीं हुई और ना ही मुझे इस बीच काल आया। मैं डयूटी में व्यस्त हो गई।
इस बाबत साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि साइबर ठग मैसेज या व्हाटसएप से कोई लिंक भेजते है, जिसे क्लिक करने से मोबाइल हैक कर लेते हैं। अनजान नंबरों व मैसेज से बच कर रहे। किसी भी साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें