फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक गिरफ्तार, बोर्ड परीक्षा के दौरान दर्ज मुकदमे के बाद से थे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह पुलिस ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितता के आरोप में दर्ज मुकदमे के आरोपी दयानंद माध्यमिक विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान बांसडीह कचहरी स्थित दयानंद माध्यमिक विद्यालय में तत्कालीन तहसीलदार पंडित शिव सागर दुबे के निरीक्षण के दौरान परीक्षा के समय 40 कापियां परीक्षार्थियों के सापेक्ष अधिक पाई गई थी। उन्होंने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी थी। सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तत्काल विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 40 कापियां अधिक पायी गयी। डीआईओएस ने दयानंद माध्यमिक विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक गौरी शंकर पुत्र रघुनंदन निवासी बाघ बेदुआ, बलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही केंद्र व्यवस्थापक फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें