फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की भेंट चढ़ा लाखों का सीमेंट

Thu, 12 Feb 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाददाता
विज्ञापन

फेफना क्षेत्र के गंगहरा-थम्हनपुर गांव के मध्य स्थित टोंस नदी पर पक्का पुल का निर्माण कराया गया। पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम ने कराया लेकिन काम खत्म होने के बाद लाखों रुपये का सीमेंट विभाग की लापरवाही के चलते खराब हो गया है।

समय रहते सीमेंट का सही इस्तेमाल हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। गंगहरा के स्टोर में रखे सीमेंट को जेई ने कहीं अन्यत्र भेजकर काम नहीं कराया। इससे विभाग को लाखों रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन


राज्य सेतु निर्माण निगम की ओर से टोंस नदी पर थम्हनपुरा गांव के सामने दस वर्षों से पक्के पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पुल का कार्य तो धीरे-धीरे पूरा हो गया लेकिन इसके निर्माण के लिए लाई गई सीमेंट में से लगभग 500 बोरियां बच गईं।

बचे सीमेंट की आवश्यकता अब इस पुल के निर्माण के लिए नहीं थी। उचित तो यह था कि संबंधित विभाग द्वारा सीमेंट को कहीं दूसरी जगह भेज कर इस्तेमाल में ले लिया जाता लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पुल के समीप बने हुए गोदाम में गत दो वर्षों से रखी बोरियों का सीमेंट जमकर पत्थर हो चुका है।

सीमेंट क ी तीन सौ बोरियां गोदाम के अंदर रखी गईं वहीं दो सौ बोरियों को टीनशेड के अंदर रखी है। वर्तमान में एक बोरी की कीमत 310 रुपये है। इस तरह से पांच सौ बोरियों की कीमत एक लाख 55 हजार रुपये हुई। राज्य सेतु निर्माण निगम के अधिकारी व कर्मचारी किस हद तक लापरवाह हैं, इसक ा अंदाजा इन बेकार सीमेंट की बोरियों से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


स्टोर पर तैनात कर्मचारी विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि सीमेंट दो वर्षों से पड़ा हुआ है। सीमेंट अवर अभियंता सीपी के कार्यकाल में ही मंगाया गया है। इसको दूसरी जगह भेजने में विभाग ने कोई रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें